फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मस्जिद के बाहर पिता की हत्या, बेटा गंभीर घायल, पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Mar 2025 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया में शुक्रवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां मस्जिद के बाहर एक शख्स की हत्या कर दी गई। हमले में उसका बेटा भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया में नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकले पिता-पुत्र पर पांच दबंगों ने रंजिश के कारण छुरी व बांके से हमला कर दिया। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सरनिया निवासी जाहिद अली (22) और उसके पिता तौहीद अली (45) शुक्रवार रात करीब नौ बजे नमाज पढ़कर कर निकले थे। वहां पहले से ही छुरी और बांकों से लैस होकर घात लगाए बैठे दबीर अली और उसके बेटे नाजिम, आजम, मुनाजिर और इकराम ने पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। जाहिद ने बताया कि नाजिम ने उसके पिता तौहीद के पेट में छुरा घोंप दिया और बांके से प्रहार कर तौहीद की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- पुलिस की होली: तेरी आंख्या का यो काजल... गाने पर डांस कर बरेली एसएसपी ने बनाया माहौल; देखें वीडियो
विज्ञापन


अन्य आरोपियों ने लाठी डंडे से प्रहार कर जाहिद को गंभीर रूप से घायल दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक, इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उपचार लिए महानगर के एक निजी अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने तौहीद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाहिद अली की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जाहिद के निकाह से शुरू हुआ था विवाद
जांच में सामने आया है कि जाहिद का निकाह अक्टूबर 2023 को दबीर अली की बेटी गुलनाज से हुआ था। निकाह के चार माह बाद ही जाहिद ने पत्नी को छोड़ दिया था और वह गुजरात काम करने चला गया। दबीर पक्ष की ओर से दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। तौहीद अली पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हु भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में दुष्कर्म का आरोपी सही साबित नहीं हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन

पहले जाहिद ने छुरी से मुनाजिर पर किया था हमला
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में ही मस्जिद के पास अर्जुन की दुकान पर मुनाजिर सामान लेने गया था। वहां पर जाहिद और उसके साथियों ने मुनाजिर पर हमला कर दिया। पुलिस मुनाजिर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। मोहम्मद इकरार ने बताया कि तीन दिन पहले भी दबीर के बेटों ने तौहीद अली और जाहिद पर हमला किया था। लेकिन वह किसी तरह बच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें