फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'पति ने मासूम बच्ची को मारकर दफनाया...', पत्नी का आरोप, एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 03 Apr 2025 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति पर मासूम बेटी की हत्या कर दफनाने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने महिला की फरियाद नहीं सुनी तो उसने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
मोमिना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति पर आठ महीने की बेटी की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय आकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि शेरगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी नाजुल ने शिकायतें सुन रहे अधिकारियों को बताया कि उसकी शादी शेरगढ़ में हुई है। उसका पति से पारिवारिक विवाद है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसकी आठ माह की बच्ची मोमिना को पति ने अपने पास रख लिया था। कोर्ट ने मिलने का आदेश जारी किया तो भी उसने उसे बच्ची से नहीं मिलने दिया। आरोप लगाया कि पति ने बिना बताए दूसरा निकाह भी कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: 17 नामजद व 50 अज्ञात आरोपियों पर बलवे की रिपोर्ट, इज्जतनगर बवाल में पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन


31 मार्च की रात उसने व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो पता लगा कि बेटी की हालत खराब है। कॉल करने पर पति ने रिसीव ही नहीं की। अब उसे पता लगा है कि एक अप्रैल को बच्ची की मौत हो गई और शौहर ने उसे दफना दिया है। किसी ने उसे बताया कि तुम्हारी बच्ची की हत्या की गई है। वह शेरगढ़ थाने गई तो वहां से भगा दिया गया। फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस ने मामला शेरगढ़ में ही दर्ज कराने की बात कही। 

विज्ञापन

पत्नी की मौत से अवसाद में आए पति ने भी दे दी जान
कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी प्रमोद कुमार यादव (45) ने अपने ही घर में छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। मौत की वजह बीमारी व पत्नी की मौत का अवसाद बताया गया। प्रमोद यादव का शव बुधवार सुबह उनके ही कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला। बेटे रजत ने बताया कि पिता मंगलवार देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में चले गए थे। सुबह उनको आवाज दी तो जवाब नहीं मिला। 

ये भी पढ़ें- UP: जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह बने पिता... पत्नी ने ऑपरेशन के बाद दिया बेटे को जन्म

जब वह छत पर पिता के कमरे में गए तो उनका शव लटक रहा था। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि प्रमोद की पत्नी मीना की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अवसाद में थे। इस बीच उन्हें लकवा भी मार गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार की आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें