मुरादाबाद का व्यक्ति फोन ठीक कराना गया था। दुकानदार ने कहा कि दो घंटे का वक्त लगेगा। इस पर वह रेल ट्रैक किनारे जाकर सोया गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया।
बरेली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोबाइक ठीक होने में समय लगा तो मुरादाबाद का एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक किनारे लेटा गया। उसे नींद आ गई। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला बगला के रहने वाले दिनेश को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने बताया कि पांच दिन पहले वह कैंट थाना क्षेत्र की झील गौटिया में अपने मौसा अनूप सिंह के घर आया हुआ था।
मोबाइल ठीक कराने गया था व्यक्ति
वह एक विवाह समारोह में भी शामिल हुआ था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे को वह अपना मोबाइल ठीक कराने के लिए लाल फाटक पर स्थित एक दुकान पर गया उससे दुकानदार ने एक-दो घंटे बाद आकर मोबाइल ले जाने की बात कही लेकिन उस समय उसे नींद भी लग रही थी।
विज्ञापन
वह लाल फाटक से रेलवे ट्रैक की ओर चला दिया और नींद आने पर रेलवे ट्रैक किनारे ही लेट गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के परिवार वालों को सूचना दे दी।