फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉक्टरों ने घुमाया बल्ला... किसी ने लगाई बाउंड्री, किसी की गिल्ली गुल

Sun, 10 Dec 2023 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली शाखा की ओर से शनिवार को आईएमए पीएल (प्रीमियर लीग) का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पहले दिन डॉक्टरों ने चौके-छक्के लगाकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। रविवार शाम को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल के मुताबिक बच्चों की टीमों के बीच हुए मैच के विजेता और रनर अप को ट्रॉफी प्रदान की गई। लीग मैचों में एपेक्स, सत्या, बजरंग बली, एसआरएमएस और नवोदय ने क्रमवार दो-दो मैच जीत कर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। रविवार सुबह विजेता टीमों के बीच क्वॉर्टर फाइनल और फिर सेमीफाइनल मुकाबला होगा। आखिर में फाइनल मुकाबले में विजेता को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इकोनॉमिक खेल बन चुका है क्रिकेट : सुरेंद्र खन्ना
मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना ने डॉक्टरों के साथ पुरानी यादें साझा कीं। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि क्रिकेट अब इकोनॉमिक खेल बन चुका है। यह फास्ट फूड की तरह है। अब किसी के पास इतना वक्त नहीं कि वह 50 ओवर का मैच देखे। इसे देखते हुए ही क्रिकेट का परिवेश बदल रहा है। इसमें 20-20 देशवासियों को भा रहा है। आगे और भी बदलाव होने की सकारात्मक संभावना है।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
आईएमए पीएल के दौरान डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. निकुंज गोयल, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. रितु राजीव, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अनूप आर्य, डॉ. वीवी सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अनुजा, डॉ. शिवम कामथान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें