बरेली में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। पत्नी के आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिए।
बरेली के कैंट इलाके में शातिर युवक ने अपनी पहचान छिपाकर युवती से प्रेम विवाह कर लिया। युवती पर दोस्तों संग शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस से शिकायत करने पर युवती को पीटा और तलाक दे दिया। अब उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कैंट इलाके की महिला ने इंस्पेक्टर संजय धीर को बताया कि सुभान नाम के युवक ने खुद को हिंदू बताकर उनकी बेटी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी असलियत पता चली। इसके बाद बेटी पर दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाकर रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पुलिस से शिकायत की तो उसने बेटी को तलाक दे दिया। अब दोबारा सुभान उन पर बेटी को उसके साथ भेजने का दबाव डाल रहा है।
महिला का आरोप है कि बेटी को नहीं भेजने पर उनके बेटों की हत्या करने की धमकी दे रहा है। सुभान ने उनकी बेटी के आपत्तिजनक फोटो भी बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच कर रही है।