फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छल, झूठे वादे और दुष्कर्म: रेहान ने रोहित बनकर चार वर्ष तक किया शारीरिक शोषण, पोल खुलने पर लगा एक और झटका

Wed, 05 Jun 2024 09:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ

सार

युवती का आरोप है कि बात करने के दौरान युवक ने अपना नाम रोहित बताया था। तीन-चार वर्ष तक युवक उससे मिलने दिल्ली आता रहा। शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से आई युवती ने शहर के एक युवक पर असलियत छिपाकर और शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

नई दिल्ली निवासी एक युवती ने कोतवाली गोला में दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि दिल्ली में पड़ोस की रहने वाली एक महिला गुफराना ने युवक से उसकी बात कराई। बात करने के दौरान युवक ने अपना नाम रोहित बताया। तीन-चार वर्ष तक युवक उससे मिलने दिल्ली आता रहा। वह शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी करने की बात पर वह टालमटोल करने लगा। कुछ दिन पहले आधार कार्ड देखकर जानकारी हुई कि युवक रोहित नहीं, बल्कि रेहान है और गुफराना का चचेरा भाई है।
विज्ञापन

सच्चाई खुलने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर जब वह गोला आई तो रेहान, उसके बहनोई शकील अहमद, बहन नूर बानो और जहांगीर ने उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस मामले में 16 मई को सुलह समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी रिहान को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें