फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना धाम खाटू श्याम के दर्शन को आया खीरी का युवक, जहरखुरानी गिरोह ने नशा देकर लूटा

Tue, 04 Feb 2025 12:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में जहरखुरानी गिरोह ने खीरी के युवक को निशाना बनाया। उसे कोल्डड्रिंग में नशा देकर रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। युवक को गांधी उद्यान के पास डालकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के गांव झासियां निवासी 25 वर्षीय युवक सुधीर को जहरखुरानी गिरोह ने लूट लिया। सुधीर ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने घर से बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम मंदिर में खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए निकला था। सोमवार को वह ऑटो से घर वापस आ रहा था। ऑटो में बैठे जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली। फिर उसे अपने साथ कोल्डड्रिंक पिलाई, इससे उन्हें नशा हो गया। 

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर ये लोग उसे कोतवाली क्षेत्र में गांधी उद्यान के पास छोड़कर फरार हो गए। उनकी जेब में रखे रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड निकाल लिया गया। राहगीरों ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सुधीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सुधीर का उपचार चल रहा है, उनके परिवार के लोग भी बरेली आ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें