ये व्यवस्था भी रहेगी लागू
सेटेलाइट तिराहा, पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। बरेली से बीसलपुर की ओर संचालित होने वाले वाहन सेंथल चौकी तक ही आ-जा सकेंगे। चौपुला पुल से बदायूं की ओर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बदायूं जाने वाले वाहन लाल फाटक होकर गुजारे जाएंगे। चौकी चौराहे से रोडवेज बसें चौपुला चौराहा न जाकर लाल फाटक की ओर से गुजारी जाएंगी। लालपुर गांव कट से कोई भी भारी वाहन रामगंगानगर काॅलोनी की ओर प्रवेश नहीं करेगा। इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- UP: राम सिंह, यशपाल और दीपू भी ले रहे विधवा पेंशन, घोटाला होता रहा और अफसर सोते रहे चैन की नींद
बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुखारा मोड़ से कोई वाहन बदायूं रोड व लाल फाटक की ओर नहीं जाएगा। देवचरा तिराहा, दातागंज की तरफ से कोई भी भारी वाहन बदायूं रोड पर नहीं जा सकेगा। आंवला की तरफ से कोई भी भारी वाहन भमोरा की तरफ नहीं जा सकेगा। फरीदपुर से कोई भी भारी वाहन बुखारा मोड़ की तरफ नही जा सकेगा। फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।