सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। देर रात मुठभेड़ में आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।