फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, जमकर पीटा

Sat, 21 Feb 2026 03:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा के घर में घुसे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर जुटे गांव वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। उसकी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गए थे। बेटी घर पर दादी के साथ थी।

यह भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने लूट के विरोध में मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में किसी समय आरोपी घर में घुस आया। उसने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर लोग जुट गए। सूचना पर गांव पहुंची डायल 112 ने घायल हालत में आरोपी को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। इंस्पेक्टर अरूण कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें