फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पॉलिसी लेने के 21 दिन बाद मौत, बीमा कंपनी को करना होगा दावे का भुगतान

Thu, 05 Dec 2024 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ने बीमा कराया। 21 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी ने क्लेम मांगा तो कंपनी ने पहली किस्त लौटा दी, लेकिन क्लेम नहीं दिया था। इस पर पत्नी ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग ने बीमा कंपनी को दावे का भुगतान करने का आदेश दिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम ने बीमा कंपनी को क्लेम का भुगतान करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता फरीदन के अधिवक्ता ने आयोग को बताया कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत शमशाद अली ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से आठ अप्रैल 2021 को चार लाख रुपये का बीमा कराया था। 

विज्ञापन


पॉलिसी लेने के 21 दिन बाद शमशाद अली की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी फरीदन ने बीमा कंपनी से क्लेम मांगा। कंपनी की ओर से क्लेम के बजाय पहली किस्त की धनराशि 40 हजार रुपये लौटा दी गई। कंपनी ने शमशाद की मृत्यु बीमारी से होना बताया, जबकि उनकी स्वाभाविक मृत्यु हुई थी। 

खतरे में यात्रियों की जान: कोहरे के सीजन में भी एक ही चालक 1200 किमी तक चला रहा बस, जानें क्या है नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष राधेश्याम यादव और सदस्य मुक्ता गुप्ता ने सुनवाई के दौरान शिकायत को सही पाया। कंपनी को दो माह के भीतर 40 हजार रुपये की कटौती कर क्लेम की पूरी धनराशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही वाद का खर्च 10 हजार रुपये भी अदा करने के लिए आदेशित किया है। दो माह में भुगतान न करने पर छह प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें