फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी, हादसे में स्टेट बैंक आफ इंडिया के कैशियर की मौत  

Sat, 08 Jun 2019 02:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव टिकरी के पास शुक्रवार रात करीब 3 बजे गाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी गई। इस हादसे में कार में सवार उन्नाव के शुक्लागंज निवासी 55 वर्षीय महेश चंद्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन


उनकी पत्नी मुन्नी देवी, भांजी 12 वर्षीय मान्यता, बेटा विवेक और विवेक की पत्नी स्मता घायल हो गई। यह लोग कार में सवार होकर पूर्णागिरी जा रहे थे। महेश का छोटा बेटा शुभम पीलीभीत में पुलिस की ट्रैनिंग कर रहा है। 

घायलों को उन्नाव रेफर कर दिया गया है। महेश स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कानपुर में ब्रांच शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे। इस हादसे में कार चालक उमेश प्रसाद तिवारी भी घायल हुआ है। वह भी शुक्लागंज का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें