गाड़ी चला रहे शादाब के साथ अन्य दो लोग अंदर ही फंस गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खाई में घुस गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची शाही थाना पुलिस ने घायलों को बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। जेब में रखे आधार कार्ड से चालक शादाब की शिनाख्त हुई।
अन्य दोनों घायलों के पते की जानकारी नहीं हो पाई। शाही थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शादाब के परिजनों को सूचना दी गई है। घायल कहां के रहने वाले हैं यह पता लगाया जा रहा है।