फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोलेरो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Thu, 28 Mar 2024 10:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के मीरगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में बोलेरो चला रहे हरदोई के थाना संडीला के गांव नीला गुसवां निवासी शादाब (24) की मौत हो गई। बोलेरो में बैठे अन्य दो लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


बोलेरो गाड़ी शीशगढ़ से बरेली की ओर जा रही थी। जैसे ही वह लोग परतापुर मोड़ के पास पहुंचे अचानक से सीमेंट के बैग ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। रफ्तार अधिक होने की वजह से चालक को ब्रेक लगाने का मौका ही नहीं मिला। आमने-सामने की टक्कर से बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Budaun Case: आयुष और अहान की हत्या की क्या थी वजह? अब पुलिस इस ट्रिक से खोलेगी राज; परिवार ने खुद उठाई ये मां

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी चला रहे शादाब के साथ अन्य दो लोग अंदर ही फंस गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खाई में घुस गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची शाही थाना पुलिस ने घायलों को बमुश्किल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने शादाब को मृत घोषित कर दिया। जेब में रखे आधार कार्ड से चालक शादाब की शिनाख्त हुई। 

अन्य दोनों घायलों के पते की जानकारी नहीं हो पाई। शाही थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शादाब के परिजनों को सूचना दी गई है। घायल कहां के रहने वाले हैं यह पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें