फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: शौच को नदी किनारे गया था, जंगली सुअर ने हमला कर मार डाला

Sun, 04 Aug 2019 02:49 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर में शौच को नदी किनारे गए एक युवक को जंगली सुअर ने हमला कर मार डाला और उसके मांस नोंचकर खा गया। 

विज्ञापन


इसकी सूचना पर ग्रामीणों ने घेराबंदी करने की कोशिश की तो सुअर ने उन पर भी हमला बोल दिया और करीब चार लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सुअर को घेर लिया और उसे घेरकर मार डाला। 

इसके बावजूद भी सुअर की दहशत कम नहीं हुई है। कई जंगली सुअर इलाके में घूम रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। युवक वीरेंद्र मूसाझाग इलाके के ग्राम कमालपुर का निवासी था। वह एक दिन पहले अपनी ससुराल घाटमपुर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें