फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी: बरेली में एकता का संदेश लेकर निकले विद्यार्थी, शहरवासियों ने भी ली शपथ; सरदार पटेल को किया नमन

Fri, 31 Oct 2025 09:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। शहर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने यूनिटी मार्च में हिस्सा लिया। इससे पहले पटेल चौक पर जनप्रतिनिधियों के साथ शहरवासियों ने एकता की शपथ ली। 
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर समेत जिलेभर में रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का आयोजन किया गया। शह में शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का शुभारंभ पटेल चौक से हुआ। पदयात्रा चौकी चौराहा होते हुई बरेली कॉलेज के प्रांगण में समाप्त हुई। इस अवसर पर बरेली कॉलेज में डॉ. अरुण कुमार, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पौधरोपण किया। 

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने स्वदेशी मेले में लगे स्टालों का उद्घाटन कर उनका अवलोकन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने वो काम किया है जो सदियां याद करेंगी। हिंदुस्तान का आज जो नक्शा है वो सरदार पटेल की ही दूरदर्शिता की देन है। आज हमें लोकल फॉर वोकल, लोकल फॉर ग्लोबल और आत्मनिर्भर भारत के लिए आगे बढ़ना चाहिए। 

विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे भारत में सरदार पटेल की जयंती भव्य रूप से मनाई जा रही है। लौह पुरुष अखंड भारत की आत्मा हैं, उन्होंने आजादी के बाद भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि आज हम लोगों को लौह पुरुष के द्वारा देश को अखंड रूप प्रदान किए जाने और उनके अन्य कार्यों को याद करने का दिन है। राष्ट्र को एकजुट करने में सरदार पटेल का अमूल्य योगदान था। 

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ शहरवासियों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अखंड भारत का निर्माण करने वाले लौह पुरुष की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद की तरफ से शत-शत नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। हमें एक भारत को श्रेष्ठ और आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु एकजुट होकर काम करना चाहिए। हम लोगों को नेशन फर्स्ट की अवधारणा को सच्चे मन से अपनाना चाहिए। 

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक नवाबगंज डॉ. एमपी आर्य, विधायक मीरगंज डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सीडीओ देवयानी व अन्य अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, युवक मंगल दल के सदस्य, भारत स्काउट के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने दिया एकता का संदेश 
सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने यूनिटी मार्च में हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता और द्वितीय इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति सिंह के संयुक्त नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने सबसे पहले पटेल चौक से आरंभ होने वाले सरदार @150 यूनिटी मार्च में भाग लिया और राष्ट्र एकता का संदेश दिया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। 

छात्राओं ने ली एकता की शपथ, दिया अखंडता का संदेश
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से प्रथम और द्वितीय इकाई की स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए शपथ ली। छात्राओं ने इसके साथ ही मानव शृंखला बनाकर देश की एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया। विशेष अभियान स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम में भी छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य प्रो. संध्या रानी, डॉ. अन्नू महाजन, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, प्रो. दीपा अग्रवाल, प्रो. मनीषा राव, प्रो. संध्या सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में हुई निबंध प्रतियोगिता
बरेली कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा व सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान विषय पर केंद्रित थी। परास्नातक स्तर के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभाग प्रभारी प्रो. मनमीत कौर, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. नीलम गुप्ता, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. मिनी यादव, शोध विद्यार्थी वंशिका, अर्जुन पाराशरी आदि मौजूद रहीं। शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शुभम कुमार, शीतल, आकाश, प्रियंका, वैशाली, फरहान आदि विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान उपप्राचार्य प्रो. स्वदेश सिंह, चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे, परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र सिंह, प्रो. बीनम, प्रो. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई
रिठौरा नगर के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, निहाल -श्याम डिग्री कॉलेज, पीएन दीवान पब्लिक स्कूल आयोजन किया गया। इस दौरान आशीष कुमार सिंह, डॉ. सीएम गंगवार, जलज सक्सेना, सुरेंद्र शर्मा, रेहान खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें