बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर बाबूराम की मौत हो गई। बाबूराम शनिवार सुबह शौच के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के राजपुरिया गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूराम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के भांजे सचिन ने बताया कि बाबूराम अपने बहनोई ठाकुरदास के घर सीबीगंज क्षेत्र के नंदोसी गांव में रह रहे थे। शनिवार सुबह बाबूराम शौच के लिए रेल लाइन पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन के अनुसार बाबूराम को सुनाई कम देता था और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। हादसे की वजह यह भी मानी जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बाबूराम मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी।