फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Sat, 10 Jan 2026 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी से दोस्ती की। उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो फोटो बना लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने किशोरी की जन्मतिथि में हेरफेर कर बालिग बताकर उससे शादी कर ली। इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़ित किशोरी ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक ने नाबालिग लड़की की जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर बालिग बताकर उससे शादी कर ली। अब अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पति व ससुरालवाले उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
जनकपुरी निवासी लड़की ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव को बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ। इस दौरान युवक ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। फोटो और वीडियो से युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की ने नाबालिग होने की बात कही। युवक ने अपने बहनोई के साथ मिलकर लड़की के प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा कर जन्मतिथि में हेरफेर कर दी। इसके बाद शादी कर फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनवा लिया।

युवक ने कई बार पीटा  
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद युवक उसे और अधिक ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने लड़की के परिजनों से कई बार रुपये लिए। शराब पीकर युवक ने कई बार उसकी पिटाई की। 28 नवंबर को युवक की शराब पीने से तबीयत खराब हुई थी तो उसके बहनोई उसे साथ ले गए। युवक के पिता से शिकायत की तो उसने भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोपी युवक के पिता ने फर्जी शादी कराने की बात कहकर तलाक देने की बात कही। पीड़ित लड़की की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें