फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया निरीक्षण, अफसरों की मुस्तैदी की खुली पोल; बीईओ से जवाब तलब

Sat, 20 Jan 2024 06:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मंडलायुक्त ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपस्थिति रजिस्टर जांचा। खंड शिक्षा अधिकारी नगर तौसीफ अहमद अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने एसडीएम सदर को नोटिस जारी कर जवाब तलब के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने जांचा उपस्थिति रजिस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जनसमस्या निस्तारण में अफसरों की मुस्तैदी की पोल शनिवार को मंडलायुक्त के निरीक्षण में खुली। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति रजिस्टर जांच तो बीईओ नगर अनुपस्थित रहे। नगर और बीडीए कार्यालय से भी कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिन्हें समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजकर 15 दिन में निस्तारित कराने को कहा। फिर मंडलायुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस उपस्थिति रजिस्टर जांचा। खंड शिक्षा अधिकारी नगर तौसीफ अहमद अनुपस्थित मिले। एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर जवाब तलब के निर्देश दिए।

तत्काल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण से भी कोई मौजूद नहीं था। इस पर नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण कार्यालय को पत्र भेजा गया है। समाधान दिवस में नगर निगम, बीडीए से प्रतिनिधि मौजूद रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद लेकर आए 44 लोग, आश्वासन लेकर लौटे
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग संबंधित 23, पुलिस से आठ, विकास से दो, समाज कल्याण से पांच, शिक्षा से एक, अन्य पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। मगर मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। संबंधित विभागों को शिकायत अग्रसारित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

ईवीएम, वीवी पैट का हुआ प्रदर्शन
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटर वैरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन का तहसील सदर में प्रदर्शन हुआ। पहुंच रहे फरियादियों को ईवीएम से वोटिंग और वीवी पैट पर मतदान के बाद संबंधित निशान देखने के प्रति जागरूक किया। मंडलायुक्त ने प्रदर्शन प्रक्रिया को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें