पुलिस को कमरे से अहम सुराग मिले
प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण चीजें मिलीं। कमरे से छाछ के दो सील पैकेट, एक खाली पैकेट और सल्फास की खाली डिब्बी बरामद हुई। निखिल का पालतू कुत्ता भी मृत हालत में कमरे में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि निखिल ने छाछ में सल्फास मिलाकर खुद सेवन किया और अपने कुत्ते को भी पिला दिया।
कुत्ते को भी छाछ में सल्फास देने की आशंका
पुलिस ने आसपास के लोगों से बात की तो यह भी संकेत मिला कि निखिल अपने कुत्ते से बहुत प्यार करता था। उसे शायद इस बात का डर था कि उसकी मौत के बाद उसके कुत्ते को कोई परेशानी हो सकती है। इसी आशंका के चलते उसने अपने पालतू कुत्ते को भी सल्फास मिश्रित छाछ पिला दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की वजह को लेकर जांच कर रही है।