शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बीएसए ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि स्कूलों में पीने के शुद्ध पानी और छाया की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। विशेष रूप से जिन स्कूलों में आरओ सिस्टम लगे हैं, उन्हें तत्काल क्रियाशील करने और जहां नहीं हैं वहां वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।