फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में खौफनाक वारदात: नशे में धुत होकर साली के घर पहुंचा युवक, पत्नी और साढ़ू के हाथ फरसे से काटे

Wed, 02 Oct 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने मंगलवार को अपनी साली के घर जाकर पत्नी और साढ़ू पर हमला कर दिया। फरसे से दोनों के हाथ काट दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ऑटो में घायल, आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। शराब के नशे में चौबारी गांव निवासी युवक ने बुधवार को सुभाषनगर के करेली गांव निवासी साली के घर धावा बोल दिया। दोपहर बाद वह फरसा लेकर साली के घर आया और ढाई महीने से यहां रह रही अपनी पत्नी और साढ़ू पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। फरसा के वार से साढ़ू का एक हाथ कट दिया। 

विज्ञापन


आरोपी की पत्नी भी गंभीर घायल हुई है। उसका भी हाथ कटा है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवैध संबंध के शक में घटना होने का शक है। सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें