फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाथरूम में नहा रही छात्रा का वीडियो बनाते युवक को दबोचा, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 01 Jul 2024 10:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक मकान में किराये पर रहने वाले युवक ने बाथरूम में नहा रही छात्रा को वीडियो बना लिया। उसे लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नहाते समय छात्रा का वीडियो बना रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पिटाई के बाद उसे बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर निवासी भाई-बहन कटरा चांद खां में किराये पर रहते हैं। बहन हाईस्कूल की छात्रा है जबकि भाई प्राइवेट काम करता है। भाई-बहन जिस मकान में रहते हैं, उसी में एक होटल का सुरक्षाकर्मी भी रहता है। भाई का कहना है कि दोपहर 1:40 बजे उसकी बहन बाथरूम में नहा रही थी। 

इसी दौरान सुरक्षाकर्मी सुमित बाथरूम के रोशनदान से उसका वीडियो बनाने लगा। बहन ने शोर मचाया तो वह भी पहुंच गया। सुमित को मौके पर ही पकड़ लिया गया। भाई ने इसकी सूचना भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप को दी। मौके पर पहुंचे आदेश प्रताप सिंह ने सुमित से पूछताछ की तो वह गालियां देने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में था युवक 
बताया जा रहा है कि सुमित शराब पीए हुए था। भाजपा जिलाध्यक्ष व छात्रा का भाई सुमित उसको पकड़कर बारादरी थाने ले गए। वहां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सुमित का    मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें वीडियो बरामद हुआ। सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि सुमित असम का रहने वाला है। वह शहर के एक बड़े होटल में सुरक्षाकर्मी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने के लिए मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बना रहा था। उससे जब इसके बारे में पूछा तो वह गालियां देने लगा। उसे पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें