शराब के नशे में था युवक
बताया जा रहा है कि सुमित शराब पीए हुए था। भाजपा जिलाध्यक्ष व छात्रा का भाई सुमित उसको पकड़कर बारादरी थाने ले गए। वहां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सुमित का मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें वीडियो बरामद हुआ। सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि सुमित असम का रहने वाला है। वह शहर के एक बड़े होटल में सुरक्षाकर्मी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने के लिए मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बना रहा था। उससे जब इसके बारे में पूछा तो वह गालियां देने लगा। उसे पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।