कुत्ते नोच रहे थे शव
आकाश की मां मुन्नी और बहन भूरी तलाशते हुए गांव तक पहुंच गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को गांव के बाहर ग्राम समाज की जमीन में दबे युवक के शव को कुत्ते नोच रहे थे। उस पर लोगों की नजर पड़ी तो हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी थाना पुलिस के साथ सीओ उमेशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटनास्थल पर छानबीन की गई।
पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक पहले युवक की हत्या की गई। उसके बाद शव को तेजाब से जलाया गया, फिर जमीन में दबा दिया गया। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है। पुलिस की जांच में अभी तक पता चला कि युवक का रिश्ते की ममेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। जांच कर रही है।