मृतका दीपा का फाइल फोटो, हत्यारोपी राजीव
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। सोमवार को जेल भेजने से पहले राजीव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दीपा ने उसका भरोसा तोड़ा। वह बेवफा हो गई थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
15 जुलाई को इज्जतनगर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में किराये के मकान में रहने वाले माधोबाड़ी निवासी राजीव कुमार ने अपनी पत्नी दीपा की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। मकान मालिक की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में हत्या की रिपोर्ट लिखी गई। वारदात के बाद से राजीव फरार चल रहा था।
यहां से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
एसएसपी ने आरोपी राजीव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इज्जतनगर पुलिस ने खजुरिया जुल्फिकार गांव से रविवार रात राजीव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राजीव ने बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती दीपा से हुई थी। 2020 में दीपा के पहले पति की मृत्यु हो गई थी।
यह भी पढ़ें- बरेली दीपा हत्याकांड: कमरे में बेड पर लाश... पैक मिला सामान, पति लापता; CCTV से पुलिस को मिला ये सुराग
इसके बाद दीपा की नगर निगम में नौकरी लगी थी। साल 2021 से राजीव दीपा के साथ रह रहा था। एक साल पहले राजीव दीपा से रुपये लेकर काम करने मुंबई चला गया। दीपा से फोन पर बात करना बंद कर दिया। इसके बाद दीपा भोजीपुरा निवासी अरुण मैसी के साथ किराये पर रहने लगी।