गिरफ्तार आरोपी दीपक कौशिक (28) बिजनौर का निवासी है। वह वर्तमान में बरेली में रहता है। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को झुमका चौराहे से पकड़ा। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए। यह मामला 14 सितंबर 2026 को सामने आया था। उपनिरीक्षक अनूप सिंह ने अज्ञात इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली थाने में धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
आईडी पर लगाया मृतक दरोगा का फोटो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच साइबर क्राइम थाने को स्थानांतरित की थी। जांच में पता चला कि फर्जी आईडी पर मृतक उपनिरीक्षक आकाश यादव का फोटो लगा था। वह अयोध्या में तैनात रहे थे। आकाश यादव की कुछ माह पहले सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। आरोपी ने 'दीपक जाट बरेली' नाम से आईडी बनाई। उसने आपत्तिजनक पोस्ट की थीं। बरेली पुलिस के खिलाफ अभद्र कमेंट किए गए थे। पुलिस ने अब इस मामले में धारा 66सी आईटी एक्ट और धारा 319(2)/356 बीएनएस भी बढ़ाई है।