फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में ब्लॉक: बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का रूट बदला, कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

Thu, 24 Sep 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वचालित सिग्नलिंग कार्य के कारण 25 और 26 सितंबर को ब्लॉक रहेगा। इससे बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। इन गाड़ियों का पूर्वांचल और बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में ब्लॉक का असर दो दिन बरेली में भी दिखेगा। ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। इन गाड़ियों का पूर्वांचल और बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। ऐसे में तमाम यात्रियों ने टिकट रिफंड कराने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग के कार्य के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 26 सितंबर को बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, बलिया, छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा और सीवान स्टेशनों पर नहीं होगा। 

12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस , 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 02563-64 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी, 02569-70 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अप-डाउन में छपरा, औंड़िहार, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान स्टेशनों पर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव 
26 सितंबर को 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस छपरा, औंड़िहार, वाराणसी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव एकमा, सीवान, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर और गोंडा स्टेशनों पर नहीं होगा। 

15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार विशेष गाड़ी भी 26 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। 25 सितंबर को 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार विशेष गाड़ी और 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। वहीं 26 सितंबर को 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस काठगोदाम से 90 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें