फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुओं के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना सुभाष नगर में कछुओं के साथ गिरफ्तार पंकज। - फोटो : CITY
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने भोजीपुरा के गांव कंचनपुर निवासी रिंकू को 28 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रामगंगा से यह कछुए पकड़े थे और बाहर ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश त्यागी ने बताया कि आंवला बस अड्डे से तस्करी करके कछुआ ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर बुधवार शाम को वहां घेराबंदी कर भोजीपुरा के गांव कंचनपुर के रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी राजू मौके से भागने में कामयाब रहा। उसके पास से दो थैलों में 28 कछुए बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि दोनों ने मिलकर ये कछुए रामगंगा नदी से पकड़े थे और खाने के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस का दावा, दवाई के लिए हो रही थी तस्करी
रिंकू ने पुलिस को यह भी बताया कि इन कछुओं से बनाई हुई दवाएं सांस के मरीजों के लिए काम आती हैं। इस वजह से बाजार में इनकी मांग रहती है मगर वे लोग इन्हें खाने के लिए ही ले जा रहे थे। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इन कछुओं की किसी दूसरे उद्देश्य के लिए तस्करी की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें