एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रामलीला मेले से कुछ दूरी पर अभिषेक यादव नाम के युवक पर हमला किया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामला गांव की रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। अभिषेक के पिता जो तहरीर देंगे, उसके मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी। संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पीड़ित छात्रा के पिता को थाने में बैठाया
रजऊ गांव में अभिषेक यादव की हत्या के बाद पुलिस ने दबिश दी तो छात्रा का पिता घर में ही मिल गया। उसने खुद को बेकसूर बताया, हालांकि उसका आपराधिक इतिहास जानकर पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया है। मेले में थोड़ी देर पहले हुए लड़कों के झगड़े से भी घटना को जोड़कर जांच की जा रही है।