बरेली में अमान नाम के युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में वह पुलिस की कैप लगाए दिख रहा है। अमान पर युवक को कार से खींचकर पीटने का आरोपी है।
बरेली के बारादरी इलाके में कार से खींचकर युवक को पीटने वाले आरोपी युवक के पुलिस की कैप लगाए फोटो वायरल हो रहे हैं। हाथ में हथियार लिए हुए फोटो भी वायरल हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
किला क्षेत्र के जसौली निवासी सलमान ने बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई थी कि 26 जनवरी को वह स्पर्श लान के पास खड़े थे। वहां दो कारों में सवार लगभग दस बदमाश पहुंचे। इनमें अमान, इब्राहिम, वसीम गद्दी, अनम गद्दी, सुब्हान उर्फ चूरन शामिल थे। इन लोगों ने सलमान को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सलमान पर हमला करने वाले अमान के फोटो इंस्टाग्राम पर पुलिस की पी कैप और हथियारों के साथ वायरल हो रहे हैं।
नामजद कराए लोगों के नाम एक घोषित माफिया से जुड़ रहे हैं। दो साल पहले पीलीभीत के जैकेट व्यापारी से लूट करने वाला गद्दी समुदाय का एक अन्य युवक भी हमले में शामिल था। सूत्रों के मुताबिक पिटाई के दौरान हथियार भी लहराए गए थे। बारादरी पुलिस अज्ञात हमलावरों को चिह्नित कर रही है, जल्दी गिरफ्तार कर सकती है।