फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाचार से कमा रहे नाम

Thu, 15 Oct 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किताबों के सैद्धांतिक ज्ञान को पीछे छोड़ते हुए स्कूली विद्यार्थी अब अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच से नए भारत की तस्वीर गढ़ रहे हैं। ये न केवल विज्ञान की बारीकियों को समझ रहे हैं, बल्कि दैनिक जीवन की पेचीदा समस्याओं को हल करने वाले अद्भुत वर्किंग मॉडल्स और नवाचार (इनोवेशन) भी तैयार कर रहे हैं। इन बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए जा रहे अनूठे मॉडल्स ने शिक्षा जगत और बड़े-बड़े विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

जिम मशीन से बना रहे बिजली
आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा- 11 के छात्र शौर्य ने बताया कि उन्होंने इस बार इंस्पायर अवार्ड के लिए अपना प्रोजेक्ट आइडिया भेजा है। बीते वर्ष भी वह राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। बीते वर्ष उन्होंने थ्री-डी प्रिंटेड डिवाइस तैयार किया, इससे हर जिम मशीन से बिजली बनाई जा सकती है। इस बार उन्होंने मैनहोल सेफ्टी पर प्रोजेक्ट तैयार किया है। ये प्रोजेक्ट एक वैक्यूम व ड्रिल तकनीक के साथ विंच का इस्तेमाल करके मैनहोल में जाने वाले कर्मी की सुरक्षा के लिए काम करता है।
-
बाल विज्ञान कांग्रेस की विजेता बनीं सान्या






केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी की छात्रा सान्या बाल विज्ञान कांग्रेस के भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 की विजेता बन चुकी हैं। सान्या ने बताया कि उनका प्रोजेक्ट देश में ऊर्जा के इस्तेमाल व सतत विकास को साथ लेकर चलता है। कक्षा-10 की छात्रा सान्या भविष्य में विज्ञान की प्रोफेसर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

पर्व को मिल चुका है इंस्पायर अवार्ड



पर्व कपूर वर्ष 2018 में इंस्पायर अवार्डी रह चुके हैं। पर्व ने बताया कि अवार्ड मिलने के बाद जापान जाने का भी अवसर मिला लेकिन कोरोना के कारण नहीं जा सके। उन्होंने एक ऐसी घड़ी तैयार की जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए सेफ्टी फीचर थे। इस विचार को कई स्मार्ट फोन के फीचर में भी देखने को मिला। पर्व अपने स्टार्टअप के तहत स्कूलों में एआई व रोबोटिक्स लैब तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें