फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर मंथन; ADG ने कहा- अभी से कर लें तैयारी

Sun, 18 Jun 2023 01:16 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के जत्थेदारों के साथ बैठक कर लें। कोई भी वाहन की छत पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करे। निर्धारित मार्ग से ही अपने वाहन से अथवा पैदल यात्रा करें। 
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में बैठक लेते एडीजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा और सावन माह को लेकर बरेली जोन की पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एडीजी पीसी मीना ने अपने कार्यालय में जोन के सभी नौ जनपदों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, रामपुर और बिजनौर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shani Vakri 2023 : कुंभ राशि में प्रवेश कर शनि की उल्टी चाल शुरू; जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के जत्थेदारों के साथ बैठक कर लें। कोई भी वाहन की छत पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करे। निर्धारित मार्ग से ही अपने वाहन से अथवा पैदल यात्रा करें। यह विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। कांवड़ में डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखी जाए। केवल धार्मिक गीत ही बजाए जाएं। रास्ते में व प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की करेंगे समीक्षा 

एडीजी ने कहा कि सभी जिले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की समीक्षा कर लें। दूसरे जिलों के समकक्ष अधिकारियों से लगातार समन्वय रखें। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधि, प्रधानों, व्यापारियों व मीडिया कर्मियों से संवाद बनाए रखें। सभी धार्मिक स्थलों की चेकिंग भी की जाए। जुलूसों का मार्ग न बदला जाए।

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक

एडीजी ने कहा कि इन दिनों मोहर्रम भी है, ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर पिकेट डयूटी अवश्य लगाएं और ध्यान रखें कि कांवड़ जुलूस तथा मोहर्रम जुलूस आमने-सामने न आएं। बैठक में आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर, बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें