आरोपी बोला- बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में था जुनैद
आरोपी के मुताबिक 29 नवंबर उसकी बहन-बहनोई घर आए हुए थे। वह परिचित के यहां शादी में गया था। रात में 11.30 बजे के करीब वह घर वापस आया तो बाहर का गेट बंद मिला। इस पर वो दीवार कूदकर घर में घुसा। आरोपी ने कमरा का दरवाजा खोला तो जुनैद उसकी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। यह देख आरोपी ने अपनी बहन को थप्पड़ मारे। जुनैद को भी पीटा।
आरोपी ने अपने दोस्त को बुला लिया। सनी तमंचा लेकर आया। दोनों आरोपी जुनैद को उसी की बाइक पर बैठाकर हजियापुर नहर के पास लेकर गए। वहां भी उससे पीटा। घटना के दौरान जुनैद के पिता का उसके फोन पर कॉल आया। उन्होंने जुनैद के बारे में पूछा। आरोपी ने उनसे बोल दिया कि वह जुनैद को लेकर आ रहे थे।
उसके बाद हजियापुर नहर पुलिया पर रात को 12 बजे के करीब आरोपियों ने जुनैद को पकड़कर पुलिया पर ही बैठा लिया। इस बीच जुनैद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर आरोपी ने अपने भाई को वीडियो कॉल कर पूरा घटनाक्रम बताया। उसने कहा कि जुनैद को मार दो। इसके बाद आरोपियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव छोड़कर भाग गए थे।