महामंडलेश्वर सच्चिदानंद ने कहा कि तौकीर रजा कई बार सर्वोच्च न्यायालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि हल्द्वानी हिंसा में तौकीर रजा का हाथ है। इतना सब कुछ होने के बाद भी मौलाना की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसलिए हम आईजी से मिलने आए, लेकिन वे लखनऊ गए हैं। महामंडलेश्वर ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर तौकीर रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी नहीं की गई तो हम अनशन करेंगे। बरेली में देशभर के संत जुटेंगे।