फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाक फॉर यूनिटी में आज शामिल होंगे शहरवासी, सम्मानित होंगी वीरांगनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ‘मां तुझे प्रणाम’ के एक अभिनव अभियान के तहत 14 अगस्त यानी आज सुबह आठ बजे वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों शहरवासी एक साथ देशभक्ति का संदेश देंगे। वॉक फॉर यूनिटी के बाद सुबह 11 बजे बरेली कॉलेज सभागार में वीरांगनाओं को सम्मान से नवाजा जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को भी शहर के प्रमुख स्थानों पर सुबह दस बजे शहर के लोग एक साथ राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

वॉक फॉर यूनिटी का शुभारंभ 14 अगस्त को सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से होगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए लोग स्टेडियम में इकट्ठे होंगे। स्टेडियम से शुरू होकर वॉक फॉर यूनिटी डीडीपुरम चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम पर आकर खत्म होगी। तिरंगा लहराते हुए वॉक फॉर यूनिटी शहरवासियो में देशभक्ति का जोश भरेगी। 15 अगस्त को गांधी उद्यान चौराहे समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। देश का गौरव बढ़ाने के लिए सिर्फ 52 सेकेंड के लिए शहर में जो जहां होगा, वहीं ठहर जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल ने अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम सफल बनाने के लिए मंगलवार शाम विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे गुरुवार 15 अगस्त सुबह दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान में सम्मिलित होकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं और इस अनूठे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भागीदार बनकर एक रिकॉर्ड कायम करें। जनसंपर्क में राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, संजीव चांदना, राजू आहूजा, महेश कनौजिया, रविंद्र यादव व अन्य व्यापारी शामिल रहे।

इन स्थानों होंगे कार्यक्रम, संयोजक तय
डीडीपुरम- विपिन कोहली, विकास नागपाल, पुलकित बाजपेयी, सीबीगंज- रचित गुप्ता, राजीव गुप्ता, अनिल भारद्वाज, डेलापीर- जुगल सुखानी, चंद्रसेन गंगवार, प्रेमनगर धर्मकांटा- अवधेश अग्रवाल डब्बू, मनोज मोदी, मुकेश अग्रवाल, कोहाड़ापीर- योगेंद्र अग्रवाल, सतीश सेठी, राजेश ओबेराय, घंटाघर- दर्शन लाल भाटिया, गुरुसरन, आशीष मेहरोत्रा, पटेल चौक- रविंद्र यादव, सर्वेश कम्बोज, पप्पू तनेजा, चौकी चौराहा- अनूप अग्रवाल, प्रेम शंकर, देवेंद्रनाथ, श्यामगंज- प्रकाश आयलानी, दुर्गेश खटवानी, शिरीष गुप्ता, सुभाषनगर- रवि अरोरा, गुरुसेवक सिंह, श्यामदीप सक्सेना, साहूकारा- विपिन गुप्ता, पन्नीलाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल, पुराना शहर- मोहसिन आलम, अजय शंकी, हाजी रकीब, सदर बाजार- संजीव गेरा, सुधीर मेहरोत्रा, धीरज सूरी, पीलीभीत बाईपास- पंकज अग्रवाल, दीप चंद्र, पियूष अग्रवाल, मढ़ीनाथ शिव मंदिर- महेश कनौजिया, नरोत्तम आर्या, मथुरा प्रसाद।
विज्ञापन


ये हैं कार्यक्रम के सहयोगी
दो दिवसीय कार्यक्रम ‘मां तुझे प्रणाम’ के प्रमुख सहयोगी उद्योग व्यापार मंडल के साथ श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट, रामा श्यामा पेपर मिल, विद्या भवन स्कूल, कोरल मोटर्स प्रा. लिमिटेड, ओमेगा क्लासेज, मस्कट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हार्टमन कॉलेज, आयुष्मान फर्टिलाइजर्स, पार्क एवेन्यू, परीक्षा गुरु, महावीर इंडस्ट्रीज, मेहता ट्रेडर्स, आरके इंडस्ट्रीज, एलआईसी, बैंक ऑफ बड़ौदा हैं।
अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम पॉवर्ड बाई- कैनविज ग्रुप, मारिया फ्रोजन।

को पॉवर्ड बाई- मॉर्डन ज्वैलर्स, राजश्री ग्रुप, फ्यूचर ग्रुप, मनीलम डेकोरेटिव।
फोटोग्राफी पार्टनर- हायर क्लिक्स
आउटडोर पार्टनर- गजकेसरी

कार्यक्रम
वॉक फॉर यूनिटी: सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना होगी।
वीरांगना सम्मान : बरेली कॉलेज में सुबह 11 बजे में आयोजित होगा।

कैनवस पर भरे देशभक्ति के रंग
मंगलवार को ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत शहर के कई स्कूलों में ‘जश्न-ए-आजादी’ के उपलक्ष्य में देशभक्ति पर आधारित पेेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें एसआर इंटरनेशनल स्कूल, विद्या भवन स्कूल, हार्टमन कॉलेज, बीबीएल स्कूल, बेदी इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
स्टूडेंट्स ने ‘आई लव माई इंडिया’ ‘प्राउड टू बी इंडियन’ समेत कई स्लोगन के जरिये देश को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। बच्चों की ओर से बनाई गई पेंटिंग के विजेताओं को 15 अगस्त क ो गांधी उद्यान में आयोजित राष्टगान कार्यक्रम के दौरान सम्मान से नवाजा जाएगा। इसी क्रम में अमर उजाला की सिग्नेचर वैन रवाना हुई जो शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंची, जहां लोगों ने अपनी भावनाओं और देश की गरिमा, मानसम्मान को बरकार रखने का संकल्प लिया। धर्मकांटा पर काफी तादाद में लोग सिग्नेचर कैंपेन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें