फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता बनना है तो महिलाएं स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
अपराजिता बनना है तो महिलाएं स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलयन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 69 रोगियों का इलाज किया गया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश गर्ग ने कहा कि महिलाओं पर पूरे परिवार को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन अगर वे खुद स्वस्थ नहीं रहेंगी तो यह जिम्मेदारी कैसे निभा पाएंगी। हर मोर्चे पर जीतना है तो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना ही होगा।
विज्ञापन

शिविर में मरीजों की सुविधा के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। एक काउंटर पर संजय कुमार मरीजों का नि:शुल्क पंजीकरण कर रहे थे। दूसरे काउंटर पर चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश गर्ग अपनी टीम के साथ रोगियों का परीक्षण कर रहे थे। तीसरे काउंटर पर फार्मासिस्ट अमित सिंह मरीजों को मुफ्त दवाई दे रहे थे। शिविर में कुल 69 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला। चिकित्साधिकारी ने बताया कि आजकल वायरल, खांसी और त्वचा संबंधी बीमारियां ज्यादा फैल रही हैं। वायरल से पीड़ित मरीज मुंह को रूमाल से ढक कर रखें। घर वाले वायरल पीड़ित से थोड़ी दूरी बना कर रहें। गंदगी से बचाव करें। वायरल शुरू होते ही प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पर चेकअप कराएं। शिविर की व्यवस्था में स्टाफ के पवन कुमार, वार्ड आया सरिता और स्टाफ नर्स पूजा आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें