फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रगान में शहर भर को रहना है साथ.. व्यापारियों ने बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर पूरा शहर राष्ट्र गान में शामिल होने के लिए 52 सेकंड तक के लिए रुक जाएगा। कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत संगठन ने सभी व्यवस्थाएं तय करने के लिए बैठक कर चयनित 15 स्थानों के प्रभारी भी बना दिए।
विज्ञापन

15 अगस्त की सुबह दस बजे शहर में नागरिक एक साथ ही राष्ट्रगान कार्यक्रम में शामिल होकर ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनेंगे। उद्योग व्यापार मंडल शहर में 15 स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम का सहयोगी बनेगा। संगठन प्रमुख राजेेंद्र गुप्ता ने रविवार शाम एक बैठक कर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार कराई। इसके तहत गुप्ता ने एक प्रभारी और दो सहयोगी नामित कर दिए। इस दौरान संजीव चांदना, दुर्गेश खटवानी, दर्शन लाल भाटिया, राजेश जसोरिया, विपिन कोहली, मोहसिन आलम, जुगल सुखानी, महेश कनौजिया, अवधेश अग्रवाल, रविंद्र यादव आदि ने विचार रखे।

यहां व्यापार मंडल करेगा कार्यक्रम
डीडी पुरम्, सीबी गंज, डेलापीर, प्रेमनगर धर्मकांटा, कोहाड़ापीर, घंटाघर, पटेल चौक, चौकी चौराहा, श्यामगंज, सदर बाजार, पीलीभीत बाईपास, सनसिटी, सैलानी, साहूकारा, सुभाष नगर में ‘मां तुझे प्रणाम’ के कार्यक्रम होंगे। इन स्थानों पर स्टाल लगेंगे और सजावट होगी। व्यापार मंडल कार्यक्रम उपरांत नागरिकों को मिष्ठान वितरण भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें