फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा का करीबी लक्की शाह गिरफ्तार, घर-घर जाकर जुटाई थी भीड़

Sat, 22 Nov 2025 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
आरोपी जुनैद अली उर्फ लक्की शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली बवाल के मामले में आरोपी शातिर जुनैद अली उर्फ लक्की शाह को प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे शांतिभंग की धारा में सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां वकीलों की जिरह के बाद उसे जमानत दे दी गई। 

विज्ञापन


ब्रह्मपुरा मोहल्ले में छतरी वाला कुआं का निवासी लक्की शाह प्रेमनगर थाने का शातिर अपराधी बताया जाता है। एक वक्त में उसके खिलाफ कई मुकदमे थे। हालांकि, इनमें से कई मामलों में उसे राहत मिल गई। हाल ही में मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर जुटी भीड़ ने शहर में बवाल किया था। तब जुनैद अली उर्फ लक्की शाह के भी इसमें शामिल होने का प्रमाण मिला था। प्रेमनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह की टीम ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। 

घर-घर जाकर जुटाई थी भीड़ 
थाना प्रभारी के मुताबिक, लक्की शाह ने स्वीकार किया कि मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर उसने भी गली-गली व लोगों के घर-घर जाकर भीड़ जुटाई थी। उसने इस्लामिया ग्राउंड में भीड़ ले जाने की रूपरेखा बनाई और उसमें भी बच्चों को आगे रखने का फैसला किया था, ताकि पुलिस बल प्रयोग न कर सके। 
विज्ञापन


जुनैद अली ने कहा कि उससे गलती हो गई। अब वह ऐसा नहीं करेगा। सूत्र बताते हैं कि लक्की शाह को पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। फिलहाल, उसे शांतिभंग में भेजा गया था तो पर्याप्त धाराएं न होने की वजह से उसे जमानत दे  दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें