फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे: ट्रैफिक के लिए दो दिन बाद खोला जा सकता है दूसरा पुुल

विज्ञापन
पुल पर बिछाया जाता तारकोल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हॉटमिक्स के जरिये कोलतार की परत बिछाने का काम शुरू

फतेहगंज पूर्वी। बहगुल नदी के एक पुल की सड़क टूट जाने के बाद अब अधूरे पड़े दूसरे पुल को तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को इस पुल की सड़क पर हॉटमिक्स के जरिये कोलतार की परत बिछाने का काम शुरू कर दिया गया जिसके दो दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसके बाद इस पुल को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा और वाहनों को सड़क टूटने से असुरक्षित हुए पुल से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर मार्ग का काम अधूरा छोड़कर जाने से पहले एरा इंफ्रा लिमिटेड ने बहगुल नदी पर दो पुल बनाए थे। किंतु उन दोनों में से मात्र एक पुल शुरू किया गया था। उससे पहले कि कंपनी दूसरे पुल को जाने वाली एप्रोच रोड वाहनों के लिए शुरू कर पाती, आर्थिक तंगी के चलते उसे काम अधूरा ही छोड़कर भागना पड़ गया। दूसरी ओर उस पुल को शुरू किए जाने की कोशिश भी नहीं की गई। अब उसके शुरू हो जाने से वाहन चालकों को कुछ राहत मिल सकेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारों की मानें तो हाईवे के इस आठ किलोमीटर के टुकडे़ की सड़क को गड्ढामुक्त बनाकर और हुलास नगरा क्रॉसिंग के अधूरे ओवरब्रिज को पूरा करने के बाद ही जाम से स्थाई रूप से छुटकारा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें