फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक दिए जाएंगे सब्सिडी वाले सिलेंडर

Thu, 08 Jan 2015 01:14 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों और बैंकों की मनमानी की वजह से उपभोक्ताओं के लिए पहेली बनकर रह गई पहल योजना प्रशासन के लिए सिर दर्द बनती जा रही है। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन की ओर से सब्सिडी वाले सिलेंडरों का कोटा बंद कर देने और हजारों ग्राहकों के बैंक से न जुड़ पाने के मद्देनजर पूर्ति विभाग ने बुधवार को कंपनी और एजेंसी संचालकों की संयुक्त आपात बैठक बुलाकर उन्हें निर्देश दिया कि सब्सिडी वाले सिलेंडरों की सप्लाई मार्च तक जारी रखी जाए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस पर सब्सिडी सीधे कनेक्शन धारकों के खातों में पहुंचाने के लिए पहल योजना लागू की है। बीपीसी अफसरों ने अपने ही स्तर से सब्सिडी वाले सिलेंडरों की आपूर्ति का कोटा कम कर दिया जिससे सप्ताह भर में पांच हजार से ज्यादा लोग गैस सप्लाई से वंचित हो गए। इसी तरह दस हजार से ज्यादा लोगों के कनेक्शन बैंक से लिंक नहीं हो पाए तो ग्राहकों की सब्सिडी ही रुक गई। कुछ एजेंसियों ने दिसंबर में देय सस्ते सिलेंडर में गोलमाल कर दिया। इन हेराफेरियों से प्रभावित लोगों ने एजेंसियों पर हंगामा शुरू कर दिया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी केएल तिवारी ने बुधवार को आपात बैठक  बुलाई। इसमें एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि सस्ता सिलेंडर वितरण मार्च तक जारी रखें।
डीएसओ कार्यालय पर हुई बैठक में बीपीसी अफसरों ने सफाई दी, लेकिन डीएसओ तिवारी ने साफ कहा कि मनमानी न की जाए। बुकिंग के अनुपात में बीपीसी एजेंसियों पर सब्सिडी वाले सिलेंडर सप्लाई जारी रहेगी। तिवारी ने कहा कि एजेंसियां कनेक्शन धारकों से फार्म चार भरवाना सुनिश्चित करें। फार्म जमा न करने वाले ग्राहकों को सस्ता सिलेंडर न दिया जाए। डीएसओ ने बताया कि 31 मार्च तक सभी कनेक्शन बैंक से लिंक होने हैं। इसलिए संबंधित कनेक्शन धारक जनवरी में ही अपने फार्म जमा करा दें। डीएसओ ने निर्देश दिए कि बीपीसी का बैकलाग प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। बैठक में पूर्ति निरीक्षक आरिफ खां, जिला समन्वयक केएन गुप्ता, बीपीसी अधिकारी अर्पित बंसल, हिमांशु कुमार वितरक आरके गुप्ता, एसके गुप्ता, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें