फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी: लड़की के घर पर दोनों के बीच हुई कुछ ऐसी बात, लड़के ने वहीं पर दे दी जान

Sun, 09 Feb 2025 03:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

मृतक गोला की एक पैथालाजी पर काम करता था। परिजनों का कहना है कि प्रेमिका ने उसे फोन करके बुलाया और प्रेमी उससे मिलने के लिए उसके घर चला गया।
विज्ञापन
प्रेमी ने खुदकुशी की - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला कोतवाली के एक मोहल्ला में प्रेमिका से उसी के घर मिलने गए प्रेमी ने फांसी लगा ली। देर रात परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस पहुंची। परिजनों ने प्रेमिका सहित उसके परिजनों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी के बगरेठी निवासी सतीश सिंह का 21 वर्षीय पुत्र बृजभूषण सिंह उर्फ प्रतीक का गोला के एक निजी चिकित्सक की बेटी के साथ प्रेम संबंध थे। शनिवार की रात मृतक मोहम्मदी से बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह बहन के घर नहीं पहुंचा। परिजनों का कहना है कि प्रेमिका ने उसे फोन करके बुलाया और प्रेमी उससे मिलने के लिए उसके घर चला गया। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान बृजभूषण ने प्रेमिका के ही घर पर फांसी लगा ली। मृतक गोला की एक पैथालाजी पर काम करता था। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें