फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकी हत्याकांड: प्रेमिका संग पी शराब... नशा चढ़ा तो बन बैठा हैवान, प्रेमी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

Fri, 10 May 2024 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने पिंकी सागर हत्याकांड के आरोपी जोगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिंकी के साथ उसने पहले शराब पी, फिर दोनों में विवाद हो गया। पिंकी ने उसे गाली दी और मारपीट पर उतारू हो गई। इससे गुस्से में आकर उसने पिंकी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पिंकी सागर का फाइल फोटो, हत्यारोपी प्रेमी जोगेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशनशिप) में रह रही पिंकी सागर की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके प्रेमी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया किया कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद पिंकी उसे गालियां देने लगी। उसे गुस्सा आया तो चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी डेयरी संचालक जोगेंद्र यादव ने बताया कि उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। छह साल पहले उसकी मुलाकात हरुनगला निवासी पिंकी से हुई थी। उस वक्त पिंकी अपने पति से अलग हो चुकी थी। दोनों सहमति संबंध में साथ रहने लगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

पहले पी शराब, फिर हुआ विवाद 
छह माह से रामगंगा नगर कॉलोनी के सेक्टर सात में दोनों किराये के घर में रह रहे थे। आरोपी जोगेंद्र ने बताया कि तीन मई को दोनों पिंकी की सहेली के घर गए थे। वहां दोनों ने शराब पी। इसी बीच पिंकी से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों रामगंगा नगर कॉलोनी आ गए। यहां दोनों ने दोबारा शराब पी और खाना खाया। यहां उनका दोबारा झगड़ा शुरू हो गया। 

Girl Death Case: वीडियो में सामने आया छात्रा की मौत का सच... आरोपी फरियाद गिरफ्तार; परिजनों ने लगाए थे ये आरोप

जोगेंद्र ने बताया कि पिंकी गाली-गलौज करने लगी थी। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गई। जोगेंद्र ने बताया कि उसे गुस्सा आया। उसने पास में रखे चापड़ से उसके ऊपर कई वार किए। जब पिंकी गिर गई तो वह स्कूटी लेकर वहां से भाग गया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना अकेले जोगेंद्र ने ही की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें