फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गहनों से आगे बढ़ा प्यार, करवाचौथ पर महिलाओं को तोहफे में मिली स्कूटी और कार

Sat, 11 Oct 2025 11:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में करवाचौथ पर ऑटोमोबाइल सेक्टर गुलजार रहा। इस बार करवाचौथ पर महिलाओं को उनके पतियों ने गिफ्ट में कार और स्कूटर दिया। गिफ्ट पाकर महिलाओं के चेहरे खिल गए। 
विज्ञापन
शोरूम से कार खरीदती श्वेता सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पति-पत्नी के प्रेम का त्योहार करवाचौथ अब नए अंदाज में मनाया गया। अब तक पत्नी को सोने-चांदी के गहने, घरेलू सामान, मोबाइल फोन दिलाने वाले पतियों ने इस बार तोहफे में स्कूटी और स्कूटी दिलाई। इससे महिलाओं के चेहरे पर खुशी छा गई। साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर भी गुलजार रहा। शहर के कई युवकों ने पत्नी को बताए बिना ही कार की बुकिंग करा दी थी। करवाचौथ के दिन कार की डिलिवरी लेकर पत्नी को सरप्राइज कर दिया। 
विज्ञापन


वाहन शोरूम संचालक अल्पित अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के लिए पांच से नौ लाख रुपये तक की कारों की बिक्री हुई है। जीएसटी कम होने के बाद कारों के दाम में गिरावट आई है। इससे ग्राहकों को फायदा हुआ है। कंपनियों की ओर से दीपावली ऑफर भी शुरू हो गए हैं। करवाचौथ पर जिले के सभी शोरूम से दो दर्जन कारों की डिलीवरी दी गई है। वहीं, मध्यम वर्गीय परिवारों में महिलाओं को उपहार स्वरूप स्कूटी मिली है। 
विज्ञापन

करवाचौथ पर कार की डिलीवरी लेती महिला - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर स्कूटी की बिक्री बढ़ी 
पीलीभीत रोड स्थित शोरूम के संचालक पंकज अग्रवाल ने बताया कि इस साल करवाचौथ पर स्कूटी की बिक्री अधिक हुई है। करवाचौथ पर सभी एजेंसियों से करीब 100 स्कूटी की बिक्री होने का अनुमान है। दिल्ली में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले पीलीभीत रोड निवासी मुदित सक्सेना ने बताया कि उन्होंने करवाचौथ पर पत्नी श्वेता को उपहार स्वरूप कार दी है। पत्नी को बताए बिना ही कई माह पहले इसकी बुकिंग करा दी थी। अचानक मिले इस उपहार से पत्नी बहुत खुश हैं। 

सीबीगंज के ज्ञान गौतम ने अपनी पत्नी वर्षा दिनकर को कार गिफ्ट की है। शुक्रवार को उसकी डिलीवरी परसाखेड़ा स्थित शोरूम से ली। बताया कि यह अब तक का श्रेष्ठ उपहार है। घर में कार आने से पूरा परिवार खुश है। इसी तरह साहूकारा की रिया को उनके पति में स्कूटी गिफ्ट की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें