फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस के घर में प्रेम संबंध, लड़के और लड़की के घरवालों में जंग

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायत ने निकाह कराया तो लड़के वालों ने लड़की पक्ष को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन

पुलिस तक पहुंचा मामला, अब समझौता कराने को फिर पंचायत बैठी

बरेली। प्रेम संबंधों में हद पार कर जाने का मामला खुला तो लड़की और लड़के वालों के बीच दोनों की शादी को लेकर ठन गई। पुलिस की दखलंदाजी से रविवार को निकाह तो हो गया लेकिन इसके बाद लड़के के परिवार ने लड़की पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। उन लोगों ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस अब दोबारा दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाग अहमद अली में बहन के घर आई शाहजहांपुर सदर बाजार निवासी युवती के पड़ोसी युवक से तीन महीने पहले प्रेम संबंध हो गए। शुक्रवार को बहन का परिवार कहीं गया तो युवती को उसका प्रेमी घर से बदायूं ले गया। शनिवार को वहां से लौटकर वे लोग रोडवेज के पास एक होटल में रुके, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। जानकारी पर परिवार वाले उन्हें होटल से तो ले आए लेकिन दोनों परिवारों के बीच इस पर तनातनी शुरू हुई तो पुलिस पहुंच गई। मोहल्ले वालों की राय से दोनों का निकाह कराने की बात तय हुई। लड़का तो तैयार हो गया मगर उसके घरवाले नहीं माने और उसे पीटते हुए ले गए। युवती के घरवालों ने थाना बारादरी में शिकायत की तो फिर समझौते की कोशिश हुई। रविवार दोपहर पंचायत ने दोनों का निकाह करा दिया। इसके बाद युवती जब अपनी बहन के घर पहुंची तो लड़के के परिवार ने वहां हमला कर दिया। आरोप है कि उसकी बहन और परिवार वालों को पीटकर जख्मी कर दिया। उनकी दुकान से सामान और पांच हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर बारादरी पुलिस फिर मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें