फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आला हजरत उर्स को लेकर हाईवे पर लगाए लाउडस्पीकर, भाजपा नेता ने जताया विरोध, पुलिस ने उतरवाए

Sat, 24 Aug 2024 04:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में 29 अगस्त से विश्व प्रसिद्ध आला हजरत के उर्स का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों के चलते हाईवे पर लाउडस्पीकर लगाए गए। भाजपा नेता और राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने इसका विरोध किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवा दिए। 
विज्ञापन
पुलिस ने उतरवाए लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडी सेंटर में 19 अगस्त से आयोजित होने वाले आला हजरत के उर्स को लेकर हाईवे पर लाउड स्पीकर लगाए गए। इस पर भाजपा नेता व राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने विरोध जताया। मामले की तहरीर थाने में दी गई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को हाईवे के डिवाइडर पर खंभों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवा दिए।

विज्ञापन


भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष दयाशंकर साहू ने पुलिस व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पहली बार नई परंपरा डालते हुए लाउडस्पीकर मदरसे से जौहरपुर पुलिया तक हाईवे पर लगाए गए, जोकि गलत है। वह नई परंपरा किसी हाल में नहीं डालने देंगे। लाउडस्पीकर को तुरंत हटाया जाए। 

भाजपा ओबीसी मोर्चा व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवा दिया। बता दें कि बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत का उर्स 29 से 31 अगस्त तक आयोजित होगा। इसमें देश-दुनिया से हजारों जायरीन शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें