फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बज रहे लाउड स्पीकर, थाने को घेरा

विज्ञापन
नगर में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों के विरोध में विहिप ने थाने का घेराव - फोटो : नदरई गेट ​​स्थि​त एक दुकान पर गजक कूटते कारीगर।
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में बजाए जा रहे लाउडस्पीकरों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है। लाउड स्पीकर हटवाने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध बज रहे सभी लाउडस्पीकरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार दोपहर फरीदपुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए नगर में धार्मिक स्थलों पर तेज गति व नियम विरुद्ध बजाए जा रहे लाउड स्पीकरों को तत्काल बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के विपरीत तेज ध्वनि व अधिक संख्या में लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हैं।
सरकार द्वारा बने नियमों का भी पुलिस द्वारा कोई पालन नहीं कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन देते हुए कहा कि अवैध तरीके से बजाए जा रहे लाउडस्पीकरों को तत्काल बंद कराया जाए।

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें