फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: वरुण-मेनका के गढ़ में चुनावी बहस, विपक्ष ने गिनाईं कमियां, भाजपाई बोले- खूब कराया विकास

Sun, 07 Apr 2024 09:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को पीलीभीत पहुंचा। सुबह के समय कमल्ले चौराहे पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने चुनावी मुद्दे गिनाए। दोपहर में उपाधि महाविद्यालय में युवाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। शाम को अशोक कॉलोनी पार्क में स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा हुई।  

 
विज्ञापन
पीलीभीत में स्थानीय नेताओं से चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान के साथ पीलीभीत जिले का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदेय स्थलों पर मतों की बारिश से पहले रविवार को अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जिले में पहुंचा। सबसे पहले सुबह आठ बजे कमल्ले चौराहा पर चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा हुई। दोपहर में उपाधि महाविद्यालय में युवाओं से बात की। शाम को अशोक कॉलोनी के पार्क में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई। चर्चा के दौरान पेयजल और जलभराव का मुद्दा उठा। 

विज्ञापन


बाहरी प्रत्याशियों को लेकर भाजपा और सपा के नेताओं में जमकर बहस हुई। सपा नेता ने कहा कि सांसद वरुण गांधी को सच बोलने की सजा मिली है। इस पर भाजपाइयों ने कहा कि वरुण भाजपा में थे और हमेशा रहेंगे। चर्चा में शामिल लोगों ने कहा कि धर्म के नाम पर चुनाव हो रहा है। विकास का मुद्दा गायब है। व्यापारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हम भाजपा के पक्षधर हैं, लेकिन सकारात्मक विपक्ष की भूमिका भी निभाते हैं। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 



अशोक कॉलोनी के पार्क में सपा और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा के संदीप सक्सेना ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बदहाल है। बेरोजगारी चरम पर है। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। पार्टी के उम्मीदवार को भी बाहरी बताया गया। 
विज्ञापन


पलटवार करते हुए भाजपा के धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने खूब विकास कराया। जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास न नेता है और न ही कोई नीति। लक्ष्मीकांत शर्मा ने समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यहां शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा। सप्लाई में गंदा पानी आता है, जो कई नुकसान पहुंचा रहा है। 
 

आम आदमी पार्टी के अमित मिश्रा ने स्वास्थ्य सेवा, बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए। अभिषेक अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। डॉ. सुधीर शर्मा ने भी भाजपा के कराए गए कामों को गिनाया। आनंद मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी से सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल जेल क्यों गए। राजनीतिक दलों की चर्चा में इलेक्टोरल बांड का मुद्दा भी उठा।

खिलाड़ियों ने कहा, स्टेडियम में कई समस्याएं
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में कुछ युवा खिलाड़ी भी शामिल हो गए। फुटबाल खिलाड़ी रितिक गंगवार, आकाश, सौरभ पांडेय, देवराज व अनुभव आदि ने शहर के गांधी स्टेडियम की समस्याओं पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

पीलीभीत के मैदान में 10 प्रत्याशी
पीलीभीत संसदीय क्षेत्र उत्तराखंड राज्य की सीमा से लगा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वरुण गांधी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जितिन प्रसाद पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भगवत सरन गंगवार को मैदान में उतारा है। बसपा ने अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू को उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें