फतेहगंज पूर्वी के चयेरमैन संजीव पाठक ने नगर निकाय चुनाव में टिकट की मांग की थी। टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव हराकर जीत हासिल की। बुधवार को उन्होंने भी पार्टी में वापसी की।
सतेंद्र यादव और उनकी भाभी ब्लॉक प्रमुख किरण यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हैं। इसीलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है ताकि प्रधानमंत्री के 400 पार जीत के लक्ष्य में अपना योगदान दे सकें।