पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान प्रभावी पार्किंग व्यवस्था मतगणना के दौरान भी लागू रहेगी। बहेड़ी के ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) और बैलेट मतों की गणना पीलीभीत में होगी। बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में पड़े पोस्टल और ईडीसी मतों की गणना के लिए दो अलग हॉल बनाए जाएंगे।
सुबह आठ से होगी मतगणना
मतगणना सुबह आठ बजे से होगी लेकिन तीन जून को शाम छह बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मतगणना के दिन परिसर में तीन टेलीकॉम कंपनियों की ब्रॉडबैंड सेवाएं ली गई हैं। ये वाईफाई के जरिये नेट कनेक्शन उपलब्ध कराएंगी, ताकि सूचनाएं तत्काल चुनाव आयोग को भेजी जा सकें।